मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब आने से पहले छोड़ी कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नवजोत कौर सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब आने से पहले छोड़ी कांग्रेस

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस को अलविदा बोल दिया है। नवजोत कौर सिद्धू पूर्व मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू की पत्नी हैं। पिछले कई महीने से सिद्धू दम्पति पंजाब की सक्रिय राजनीति से दूर हैं।नवजोत सिंह सिद्धू को हाल ही में राहुल गांधी की हुई बैठक में भी नहीं बुलाया गया था। कैंसर से ठीक होने के बाद दोबारा सक्रिय हुई नवजोत कौर सिद्धू हाल ही में उस समय सुर्खियों में आई थी, जब उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में 500 करोड़ की अटैची देने वाला ही मुख्यमंत्री बनता था। इसके बाद वह समूची कांग्रेस के निशाने पर आ गई थी। इस पर प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने 8 दिसंबर को उन्हें नोटिस जारी करके पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके बाद वह पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मिली।नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को देर रात सोशल मीडिया 'एक्स' पर कांग्रेस से दूरी बनाने का ऐलान किया। रविवार को अमृतसर में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस छोड़ने की वजह गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस में मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती। फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं।नवजोत कौर सिद्धू ने सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी आरोप लगाए थे। अब रंधावा ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर कहा कि अच्छा हुआ, छुटकारा मिला। ---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें