मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

सशक्त भू-कानून व मूल निवास 1950 लागू करने की मांग काे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलेगा युवा उक्रांद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सशक्त भू-कानून व मूल निवास 1950 लागू करने की मांग काे लेकर केन्द्रीय गृहमंत्री से मिलेगा युवा उक्रांद

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) युवा प्रकोष्ठ सशक्त भू-कानून व मूल निवास 1950 नियम लागू करने की मांग को लेकर युवा उक्रांद जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगामी 13 अक्टूबर को उतराखंड आगमन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेगा। बाद में 24 अक्टूबर को मूल निवास 1950 तथा सशक्त भू-कानून को लेकर उक्रांद एक तांडव रैली का आयोजन करेगा। यह जानकारीगुरुवार को उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने केंद्रीय कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकारों को दी।केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य बनने के 24 वर्ष बाद भी राज्य का मूल निवासी अपने अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। पूरे देश में उत्तराखंड ही एक ऐसा है, जहां 42 शहादतों के पश्चात् राज्य बना। आज राज्य की जमीनों पर बाहरी पूंजीपतियों का कब्जा है। राज्य के युवाओं के रोजगार पर भी डाका डाला जा रहा है। इससे सांस्कृतिक पहचान पर भी खतरा मंडरा रहा है। राज्य में चाय बागान भूमि घोटाला, हरियाली पट्टी घोटाला के साथ उतराखंड के कई हिस्सों में विशेष रूप से हरिद्वार, कोटद्वार और नैनीताल जिले के क्षेत्रों में वन भूमि पर अतिक्रमण बड़ी समस्या बनी हुई है।भू—माफियाओं ने उतराखंड के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को पहुंचाया नुकसानकेंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि वन विभाग के अंतर्गत आने वाली जमीनों पर कब्जा कर भू-माफियाओं ने उतराखंड के जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाया है। अगर सरकार इन जमीनों को वापस राज्य सरकार के अधीन लाती है और भू-माफियाओं के विरुद्ध सख्त कारवाई करती है तो इससे राज्य के भू-कानून को मजबूत करने में मदद मिलेगी।जागरुकता अभियान चलाएगा युवा उक्रांदयुवा उक्रांद के केंद्रीय संघटन सचिव भोला दत्त चमोली व युवा प्रकोष्ठ के जिला सचिव यशपाल नेगी ने कहा कि मूल निवास एवं भू-कानून के लिए युवा उक्रांद जनता के बीच जाकर जागरुकता अभियान चलाएगा। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री बृज मोहन सजवांण, भोलादत्त चमोली, यशपाल नेगी आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें