मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का भी करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री, खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का भी करेंगे शिलान्यास

देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को देहरादून सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, युवा कल्याण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खेलों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाए और इनमें किसी भी प्रकार की कमी न छोड़ी जाए।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट में बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की जमीन को लेकर सामने आ रही अड़चन को दूर करने के लिए मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सप्ताहभर में सभी जटिलताओं को सुलझाने के निर्देश दिए।रेखा आर्या ने दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर सुचारू रूप से पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए धनराशि जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए। इस बाबत भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया।जल्द सड़क मार्ग से जुड़ेगा ताकुला ब्लॉक, 89 ग्राम पंचायत वासियों का जीवन बनेगा सुगमबैठक में कैबिनेट मंत्री आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भी मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 89 ग्राम पंचायतों वाला ये ब्लॉक घने जंगल के बीच बसा है और पुख्ता सड़क मार्ग न होने के कारण यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से इस क्षेत्र में सीसी मार्ग का निर्माण करवाया गया है, लेकिन यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है। ऐसे में इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने वन विभाग के प्रधान सचिव, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, डीएफओ अल्मोड़ा व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया और सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया तेज करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का जीवन सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है और वे इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें