मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : कबड्डी खिलाड़ी की बीमारी से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : कबड्डी खिलाड़ी की बीमारी से मौत

फतेहाबाद। बमुश्किल एक साल पहले जिस बेटी ने महाराष्ट्र की धरती पर अपनी फुर्ती और जज्बे से देशभर के धुरंधरों को धूल चटाकर हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक डाला था, आज वह जिंदगी के मैदान में हार गई। फतेहाबाद के गांव भूथनकलां की शान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा एवं अंडर-14 नेशनल कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर गांव का नाम रोशन करने वाली प्रतिज्ञा ने सोमवार को पीजीआई रोहतक में अंतिम सांस ली। छाती में संक्रमण की एक छोटी सी शिकायत देखते ही देखते बीमारी में बदल गई। सरकारी स्कूल शिक्षा समिति के प्रधान कृष्ण ज्याणी ने बताया कि पिछले वर्ष जब 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में प्रतिज्ञा के नेतृत्व में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था, तब भूथनकलां का नजारा देखने लायक था। वह सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि गांव की हर उस लडक़ी के लिए प्रेरणा थी जो अपनी सीमाओं को तोडक़र आसमान छूना चाहती थी।कोच प्रदीप ने कहा कि हमारे गांव की कबड्डी नर्सरी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। प्रतिज्ञा की बोनस मारने की तकनीक इतनी सटीक थी कि विपक्षी टीमें दंग रह जाती थीं। स्कूल के खेल प्रशिक्षक अध्यापक डीपीई कुलदीप सिंह ने बताया, वह एक बेहद अनुशासित और होनहार छात्रा थी।प्रतिज्ञा का सपना था कि वह भारतीय टीम का हिस्सा बने और तिरंगे का मान बढ़ाए। उसके माता-पिता और स्कूल के प्रिंसिपल सहित पूरा एसएमसी परिवार सहित पूरा गांव और इलाका इस समय गहरे शोक में है। एक ऐसी खिलाड़ी जिसका नेतृत्व कौशल मिसाल था, आज शांति से विदा हो गई। कल देर शाम हुए अंतिम संस्कार में भारी संख्या में मौजूद रहकर ग्रामीण और इलाका वासियों ने प्रतिज्ञा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें