मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

नारायणपुर : नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में एक सीएएफ का जवान शहीद, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नारायणपुर : नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में एक सीएएफ का जवान शहीद, एक घायलनारायणपुर, 26 फरवरी । जिले के ओरछा इलाके में सीएएफ के 16वीं बटालियन के जवान रविवार सुबह सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, इस घटना में सीएएफ का हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा शहीद हो गया है। वहीं एक अन्य जवान को चोट आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इसकी पुष्टि नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएएफ के 16वीं बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान जवान आईईडी ब्लाॅस्ट की चपेट में आ गये। इस घटना में हेड कांस्टेबल संजय लकड़ा शहीद हो गया, वहीं एक अन्य जवान को चोट आई है। ब्लाॅस्ट के बाद घायल जवानों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने संजय लकड़ा को मृत घोषित कर दिया, वहीं दूसरे जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सुकमा में नक्सली हमले में तीन जवानों की मौत हो गयी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें