मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

चार विधानसभा क्षेत्र के 63 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: रांची ज़िला अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्र के 63 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तित किये गये हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा ने मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की है। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के 07, रांची विधानसभा क्षेत्र के 03, हटिया विधानसभा क्षेत्र के 23 और मांडर विधानसभा क्षेत्र के 30 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तन से संबंधित प्रस्ताव पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वीकृति प्रदान की है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तित हो जाने के कारण नाम परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव जिला निर्वाचन पदाधिकारी को उपलब्ध कराया गया था, जिस पर निर्वाची पदाधिकारी के हस्तपुस्तिका के कंडिका 2.11 के अनुसार स्वीकृति प्रदान की गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी/सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को परिवर्तित मतदान केन्द्र क्षेत्र में बीएलओ, सुपरवाईजर एवं अन्य माध्यमों से आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य दलों द्वारा बीएलओ एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध भी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें