मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार : विधायक रणधीर पनिहार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

संस्था ‘बीजीआईएफ’ के माध्यम से मदद कर रहे कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोईहिसार। नलवा से विधायक रणधीर पनिहार ने अपने तीन माह के वेतन की राशि को हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ में सहायतार्थ दी है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पंजाब तथा पहाड़ी राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। कई स्थानों पर जान-माल की क्षति हुई हथा पशुओं के चारे ओर जरूरी सामान की कमी है। रणधीर पनिहार ने रविवार काे कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कोटे से देश में विभिन्न स्थानों पर प्रभावित लोगों की मदद के लिए पांच-पांच करोड़ रूपए की सहायता राशि प्रदान की है। उनका यह कदम अति सराहनीय है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। इसलिए उन्होंने भी अपने विधायक की वेतन राशि में से तीन माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। रणधीर पनिहार ने बताया कि वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई एवं भव्य बिश्नोई भी भजन ग्लोबल इम्पैक्ट फाउंडेशन के माध्यम से आदमपुर, नलवा सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार से बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। रणधीर पनिहार ने सभी जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील की कि वे भी कम से कम एक दिन से लेकर एक महीने तक के अपने को सहायतार्थ दान करें, ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों की अधिक से अधिक मदद हो सके। उन्होंने बताया कि पनिहार फार्म पर प्रभावितों की मदद के लिए नियमित कैंप लगाया गया है। इसके अलावा जिन कालोनियों में बाढ़ का पानी भर गया है वहां पर शैड लगवाने का कार्य भी किया जा रहा है। जरूरतमंदों को राहत सामग्री सहित पशुओं के लिए चारे का आदि भी प्रबंध किया जा रहा है। किसी भी तरह की परेशानी हलकावासियों को नहीं आने दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें