मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल की बेटी ने अमेरिका में हासिल की शानदार सफलता, प्रज्ञा पांडे की उपलब्धि पर गर्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैनीताल की बेटी ने अमेरिका में हासिल की शानदार सफलता, प्रज्ञा पांडे की उपलब्धि पर गर्व

नैनीताल। नैनीताल की बेटी प्रज्ञा पांडे का चयन अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी पीडब्ल्यूसी में वरिष्ठ सहयोगी के पद पर हुआ है। प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल नैनीताल में हुई है। इसके बाद उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

श्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से फ्रांस में प्रशिक्षण का अवसर मिला। बाद में उन्होंने हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान से एमबीए किया और परिसर चयन के माध्यम से पीडब्ल्यूसी इंडिया में उनकी नियुक्त हुईं है।

प्राप्त जानकारी के अनुार भारत में पीडब्ल्यूसी इंडिया और ग्रांट थॉर्नटन जैसी कंपनियों में सेवाएं देने के बाद उन्होंने 2025 में त्यागपत्र दिया। इसके बाद अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय से विपणन आसूचना में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और अब पीडब्ल्यूसी अमेरिका में वरिष्ठ सहयोगी के पद पर चयनित हुई हैं।

प्रज्ञा के पिता मनोज पांडे सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के प्रधानाचार्य और माता मंजू पांडे जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल में सहायक अध्यापक हैं। प्रज्ञा ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और पति नीलेश लोहनी को दिया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा अध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी तथा अन्य शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें