मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

नैना पीक की ट्रैकिंग के साथ नैनीताल में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नैना पीक की ट्रैकिंग के साथ नैनीताल में विंटर कार्निवाल का शुभारंभ

नैनीताल। नैनीताल में सोमवार से विंटर कार्निवाल का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिला पर्यटन विकास विभाग की ओर से कार्निवाल की शुरुआत टांकी बैंड से नैना पीक की चोटी तक आयोजित ट्रैकिंग से की गई, जिसमें 30 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।ट्रैकिंग को मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि ट्रैकिंग के दौरान बर्ड वॉचिंग विशेषज्ञ जगजीवन धामी ने युवाओं को नैना बर्ड सेंचुरी तथा शीतकाल में नैनीताल क्षेत्र में आने वाले प्रवासी पक्षियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने वाले स्वयंसेवकों को आगे सम्मानित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि यह ट्रैकिंग आगामी 26 दिसंबर को प्रस्तावित बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक होने वाली लंबी ट्रैकिंग की तैयारी के रूप में आयोजित की गई है।इस अवसर पर एसडीएम नवाजिश खलीक, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, पीसी मनराल, दयाकिशन पोखरिया, नितिन कार्की, पंकज भट्ट, दीपक मर्तोलिया सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें