मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

36 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
36 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को चेंकिग के दौरान 121 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई जा रही है।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में गौला बाईपास रोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 121 ग्राम स्मैक बरामद हुई।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहम्मद उमेर (24 वर्ष) निवासी अजीज गली, थाना बहेड़ी जिला बरेली (वर्तमान निवासी टांडा, शेखपुरा) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 31/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा और संतोष बिष्ट शामिल रहे। उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2000 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।डॉ. मंजूनाथ ने बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत रामनगर क्षेत्र में 9.84 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि लालकुआं में 7.68 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपितों को भी पकड़ा गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि बीते नवंबर माह से अब तक जिले में 55 नशा तस्करों के विरुद्ध 44 अभियोग दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 7.96 किलोग्राम चरस, 768.32 ग्राम स्मैक, 83 किलोग्राम गांजा, 180 नशीली गोलियां, 24 कैप्सूल तथा 993 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नैनीताल को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें