मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

नैनीताल : 20 वर्षीय छात्रा की मौत, सीओ ने कहा- फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नैनीताल : 20 वर्षीय छात्रा की मौत, सीओ ने कहा- फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां स्टाफ हाउस क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा सिमरन आर्या ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सिमरन बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह यह घटना सामने आई। जब काफी देर तक सिमरन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो सिमरन दुपट्टे लगाकर फांसी पर लटकी हुई मिली।

यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दंग रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नैनीताल के कोतवाल हेमचंद्र पंत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

वहीं, क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को 112 के माध्यम से मल्लीताल के स्टाफ हाउस कंपाउंड में आत्महत्या की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक परिजन शव को नीचे उतार चुके थे। लेकिन देखने से ऐसा लग रहा था कि लड़की ने सुसाइड किया है।

फॉरेंसिक साइंस टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही कह पाएंगे कि मौत का कारण क्या है। प्रथम दृश्या हैंगिंग केस ही लगता है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मामले की जांच जारी है और फॉरेंसिक साइंस टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई जल्द से जल्द सामने आ सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें