मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

रेवाड़ी धमाके की गुत्थी बरकरार, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेवाड़ी धमाके की गुत्थी बरकरार, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

पूर्व सैनिक के घर हुआ था विस्फोट, चार झुलसे, एक युवती की हालत गंभीररेवाड़ी। शहर के हंस नगर स्थित एक मकान में रविवार शाम काे हुए धमाके के कारणों का सोमवार काे भी खुलासा नहीं हो सका। धमाके में पूर्व सैनिक, एक छोटी बच्ची और पड़ोसी समेत चार लोग झुलस गए थे। सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां लगातार मामले की पड़ताल में जुटी हैं। शुरुआती जांच में घर का गैस सिलेंडर और पाइपलाइन सुरक्षित मिले हैं, जिससे हादसे के पीछे गैस रिसाव की आशंका कमजोर पड़ गई है। घर में रखे सिलेंडर, बाइक, फ्रीज सब सुरक्षित हैं। धमाका क्यों हुआ और कैसे हुआ यह तो जांच के बाद ही पता चल सकता है। ऐसे में धमाके की वास्तविक वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग भी विस्फोट के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।स्थानीय पार्षद देवेंद्र शर्मा ने बताया कि धमाके में झुलसे सभी लोग अभी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें