मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह में फायरिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टे व गाड़ी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह में फायरिंग के चार आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टे व गाड़ी बरामद

नूंह। नूंह जिले के रोजका मेव थाना क्षेत्र के गांव हिलालपुर में दो दिन पहले आपसी पुराने विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर पथराव और अवैध हथियारों से फायरिंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपी पक्ष ने कई राउंड फायर किए जिससे एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं । आरोपियों से अवैध हथियार के रूप में देसी कट्टे और एक गाड़ी बरामद हुई है ।शिकायतकर्ता अमित पुत्र राकेश निवासी हिलालपुर ने शिकायत में बताया कि चरण सिंह पुत्र डूंगर सिंह ने सबसे पहले गोली चलाई, उसके बाद उसके रिश्तेदार राहुल, रोहित, तेजस्वी, विष्णु और अन्य ने भी फायरिंग की । घटना का वीडियो सहित सबूत शिकायतकर्ता के पास मौजूद हैं । रोजका मेव थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया । जांच के बाद पुलिस ने आरोपी चरण सिंह, लाखन, रोहित, विष्णुनिवासी हिलालपुर को गिरफ्तार कर लिया । घटना में इस्तेमाल एक एक कार के अलावा दो देसी कट्टे और 4 खाली खोल भी बरामद किए हैं । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें