मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मूक बधिर नाबालिक लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गोड्डा। जिले के मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमानपुर गांव में दुष्कर्म एवं हत्या का मामला प्रकाश में आया है। गांव के सुदीन यादव की 13 वर्षीय मुख बधिर पुत्री के साथ शनिवार की रात कर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई । जानकारी के अनुसार सिमानपुर के सुदीन यादव की पुत्री गांव में ही कर्मा धर्मा देखने गई थी ,पर देर रात होने पर भी वापस नहीं लौटी। रात्रि में खोजने पर भी उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह पास के खिरौंदी स्कूल में उसका शव मिलने की जानकारी मिली तो चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय बलबड्डा थाना एवं ललमटिया, मेहरमा थाना भी मौके पर पहुंची । मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केके सिंह भी पहुंचे। वहीं विधायिका दीपिका पांडे सिंह ने घटना को लेकर आक्रोश जताया है। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते इस घटना ने मुझे अंदर तक झँझोर दिया है। ऐसी घिनौनी वारदात किसी एक के साथ घटी घटना नहीं है बल्कि पूरी स्त्री जनमानस के आत्मसम्मान पर गहरा आघात है। जिस मासूम के साथ बलात्कार किया गया था, वो गूंगी-बहरी और मानसिक रूप से विकलांग थी। और इसी का फ़ायदा उठाकर उस दरिंदे ने उसे अपना निशाना बनाया है। लेकिन जो कोई भी इस दरिंदगी में शामिल उस अपराधी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जा सकता हैं। पुलिस अपना काम कर रही है। मगर सिर्फ़ कोशिश से कुछ नहीं होगा दोषी की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी हो। सरकार से भी अनुरोध है की इस घटना में जो कोई भी शामिल है उसे सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने के लिए मामले को फ़ास्ट ट्रैक में चलाया जाए, ताकि पीड़ित को इंसाफ़ मिले ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें