मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

मसूरी में झड़ीपानी के पास कार हादसा, पांच की मौत, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून । मसूरी-देहरादून मार्ग पर आज सुबह झड़ीपानी रोड पानी वाले

बैंड के पास कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक युवती गंभीर

रूप से घायल हो गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। घायल को दून अस्पताल में

भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग साढ़े पांच बजे कार

(यूके 07 बीडी 8600) झड़ीपानी के निकट मसूरी में अनियंत्रित होकर दुर्घटना

ग्रस्त हो गई। देहरादून एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर

जानकारी ली। मसूरी पुलिस फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

टीमों

मे खाई में गिरी दो युवतियों समेत तीन लोगों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से

देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से दो

और लोगों की और मौत हो गई है। जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती

शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल नैनसी मेरठ की रहने वाली है। उसे दून अस्पताल

में भर्ती कराया गया है। सभी कार सवार देहरादून के एक शिक्षण संस्थान के

विद्यार्थी बताए जा रहे हैं। यह लोग मसूरी घूमकर सुबह देहरादून लौट रहे थे।

मृतकों में अमन सिंह राणा ( 22),आशुतोष तिवारी, हदयांश चन्द, डीआईटी कॉलेज

झांसी, तनु आईएमएस कॉलेज, दिव्यांश प्रताप भाटी पुत्र डीएस भाटी (23)

शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें