मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मसूरी कार हादसा : नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे कार सवार, मृतकों-घायलों की हुई पहचान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। देहरादून-मसूरी मार्ग पर कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास शुक्रवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का उपचार दून अस्पताल में चल रहा है।पुलिस के अनुसार कार सवार सभी छह युवक नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस से दून अस्पताल भेजा गया है।ये हैं मृतक व घायलमृतकों की पहचान अनिल कुमार (32) पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश (कार चालक) व अजय (31) पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान गुल्लू (29) पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 नोएडा जिला गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश, राजू (30) पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश, मोनू (28) पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश व सुभाष (27) पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्धनगर के रूप में हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें