मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:35 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीनाथजी से प्रभावित मुस्लिम किशोर ने अपनाया हिन्दू धर्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

श्रीनाथजी से प्रभावित मुस्लिम किशोर ने अपनाया हिन्दू धर्म

उदयपुर, 23 फरवरी । श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में गुरुवार को एक मुस्लिम किशोर ने हिन्दू धर्म ग्रहण कर लिया। हिन्दू सेवा संस्थान ने किशोर को तिलक लगाकर सनातन धर्म में प्रवेश कराया। जल्द ही उसका सनातन नामकरण भी किया जाएगा।

नाथद्वारा शहर के गणेश टेकरी पर गुरुवार को हिन्दू सेवा संस्थान की बैठक हुई जिसमें अपने मित्रों के साथ आए राजसमंद जिले के एक मुस्लिम किशोर ने स्वेच्छा से हिन्दू धर्म अपना लिया। गरीब नवाज कॉलोनी में रहने वाले किशोर का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ मंदिर आता रहता था। वह सनातन संस्कृति तथा श्रीनाथजी से बेहद प्रभावित था, इसलिए उसने परिवार के सदस्यों के समक्ष हिन्दू धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। किशोर ने कहा कि उसके माता-पिता उसके फैसले से खुश हैं।

किशोर ने हिन्दू धर्म अपनाने से पहले हिन्दू सेवा संस्थान के पदाधिकारियों को बताया कि वह बचपन से हिन्दू दोस्तों के साथ खेलकूद कर बड़ा हुआ है और उसके मन में हिन्दू धर्म के प्रति आस्था गहरी होती चली गई। धर्म परिवर्तन के बाद किशोर ने श्रीनाथजी के दर्शन किए। हिन्दू सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन सिंह तथा जिला धर्माचार्य प्रमुख गोपाली जोशी ने पुष्टि करते हुए बताया कि संस्थान की बैठक के दौरान किशोर आया था और उसके इच्छा जाहिर करने तथा माता-पिता की सहमति के बारे में जानने के बाद ही उसे सनातन धर्म में प्रवेश कराया गया। जल्द ही उसका नामकरण सनातन धर्म के अनुसार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें