मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

शराब कैंटीन संचालक की हत्या से सनसनी, गोली मारकर हमलावर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शराब कैंटीन संचालक की हत्या से सनसनी, गोली मारकर हमलावर फरार

हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ढंडेरा निवासी अमन पुत्र सुभाष कैंटीन बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते में उन्हें रोककर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से अमन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुरानी रंजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है, हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

हमलावरों की तलाश में कांबिंग

पुलिस ने हमलावरों के आने और वारदात के बाद फरार होने वाले संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटाई है। बदमाशों की तलाश में देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें