मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

दादरी के युवक की झज्जर में हत्या, पार्क में मिला शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दादरी के युवक की झज्जर में हत्या, पार्क में मिला शव

झज्जर। जिला के बादली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर में एक युवक की बीती रात तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव के पार्क में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर तेज धार हथियार के बहुत गहरे घाव मिले हैं। जिससे स्पष्ट अनुमान लगाया गया है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई। मृतक की पहचान चरखी दादरी जिला के गांव धनश्री के निवासी अजीत के रूप में हुई है।सोमवार सुबह गांव के पार्क में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। बादली थाना पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच आरंभ की। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की गर्दन काफी हद तक कटी हुई थी। चेहरे पर भी गंभीर चोट के निशान थे और घटना स्थल पर काफी खून बह गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के परिजनों, घटनास्थल पर मौजूद लोगों और अन्य लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हत्या के कारणों और आरोपितों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और हालिया गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। लगभग 26 साल का अजीत सालभर से अपनी पत्नी के साथ फतेहपुर गांव में रहता था। उसके भाई अजय व उसकी पत्नी भी यहीं रहते थे। दोनों भाइयों के परिवार किराए के एक ही घर में रहते थे। अजीत याकूबपुर गांव स्थित ब्लिंकिट वेयरहाउस में नौकरी करता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें