मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद : जमीनी विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ़्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद : जमीनी विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ़्तार

फतेहाबाद। जमीन के एक टुकड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि एक बेगुनाह व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस सनसनीखेज वारदात पर तुरंत एक्शन लेते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और हत्या के मुख्य आरोपी को वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस गिरफ्त में आए मुख्य आरोपी की पहचान हुक्मांवाली निवासी सुखविंद्र सिंह पुत्र बरयाम सिंह के रूप में हुई है।

गुरूवार को थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि इस खूनी संघर्ष को लेकर पंजाब के मानसा जिले के गांव मियां निवासी अमृतपाल कौर पत्नी सुखदीप सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 22 जून को विवादित जमीन पर काम चल रहा था, तभी आरोपी पक्ष पूरी तैयारी के साथ घातक हथियारों से लैस होकर मौके पर आ धमका और झगड़ा शुरू कर दिया।

आरोप है कि इसी दौरान सुखविंद्र सिंह अचानक अपना ट्रैक्टर लेकर आया और उसने शिकायतकर्ता के भाई पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब इस जानलेवा हमले के बीच-बचाव के लिए लालांवाली निवासी परमजीत सिंह आगे आया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर चोटें आने के कारण परमजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमृतपाल कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। थाना सदर रतिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुस्तैदी से जाल बिछाकर मुख्य आरोपी सुखविंद्र सिंह को तो सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, वहीं इस वारदात में शामिल अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें