मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के रतिया में युवक काे कस्सी से काटकर माैत के घाट उतारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद के रतिया में युवक काे कस्सी से काटकर माैत के घाट उतारा

फतेहाबाद। जिले के रतिया क्षेत्र के गांव महमदकी में एक युवक की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक के गले पर कस्सी से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं व‌ मौके से लहूलुहान पड़े मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से खून से सनी कस्सी को भी बरामद कर मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव महमदगी निवासी 28 वर्षीय जगविंदर सिंह रविवार को काम के लिए खेत में गया था। उसके बाद वह देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खेत में काम करने वाले सीरी से जगविंदर के बारे में पूछा। इसके बाद सीरी जगविंदर की तलाश में खेत में बने कमरे में पहुंचा तो कमरे में जगविंदर का शव पड़ा था और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। उसने मौके पर एक कस्सी देखी जोकि खून से सनी हुई थी।

इस पर उसने इस बारे में युवक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक के पिता अवतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके लड़के जगविंदर सिंह का कुछ दिन पहले ही रिश्ता तय हुआ था। रविवार को परिवार के लोग भोग पर गए हुए थे। खेत में सिंचाई की बारी थी, इसलिए जगविंदर खेत चला गया। शाम को करीब 5 बजे चचेरे भाई ने उन्हें घटना की सूचना दी।

अवतार सिंह ने आरोप लगाया कि जगविंद्र के किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। मारने के बाद आरोपी ने कमरे पर लगे शटर को भी आधा नीचे किया हुआ था। इस मामले में थाना सदर रतिया के प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि महमदकी में युवक के मर्डर की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें