मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

पानीपत: अदालत के आदेश पर चार साल बाद हत्या का केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानीपत: अदालत के आदेश पर चार साल बाद हत्या का केस दर्ज

पानीपत। पानीपत जिला न्यायालय में हिमानी गिल की अदालत ने करीब चार साल पहले हुई एक युवक की मौत के मामले में फैसला सुनाते हुए पुलिस को हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। इस केस में पुलिस ने एक युवक की मौत को सड़क दुर्घटना मानकर अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई थी। मृतक की मां ने अदालत में याचिका दायर की। याचिका पर जेएमएफसी हिमानी गिल की कोर्ट ने पुलिस को जांच के आदेश दिए। अब चार साल बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और के भाई के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता फूल मजीरा ने कोर्ट को बताया कि उसका 42 वर्षीय बड़ा बेटा शहजाद 28 दिसंबर 2022 को अपनी कार से घर से निकला था। आरोप है कि उसकी प्रेमिका रीना और उसके भाई अली हसन ने उसे बार-बार फोन कर गांव गवालड़ा बुलाया था।शहजाद को आखिरी बार अलीहसन के घर के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था अगले दिन 29 दिसंबर को शहजाद का शव चमराड़ा के पास सड़क किनारे मिला। मौके पर अलीहसन और रीना का पति मांगता मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि शहजाद की मौत मोटरसाइकिल के पेड़ से टकरानेके कारण हुई है। पोस्टमार्टम में शहजाद का जबड़ा टूटा हुआ था, जीभ बाहर थी और आंतरिक अंगों (लीवर और फेफड़े) में गंभीर चोटें थीं, जो सड़क हादसे के बजाय मारपीट की ओर इशारा करती हैं।एक गवाह के अनुसार सुबह अलीहसन को शहजाद की कार चलाते देखा था,कार की खिड़कियां ढकी हुई थीं। आरोप है कि पुलिस ने शहजाद के छोटे भाई दिलशाद पर दबाव बनाकर कोई कार्रवाई नहीं चाहते है, वाला बयान लिखवा लिया था और मामले को निपटा दिया था। शिकायत के अनुसार, रीना ने शहजाद से 50 हजार रुपए उधार लिए थे और अलीहसन ने भी 18 हजार रुपए लिए थे। जब शहजाद ने अपने पैसे वापस मांगे और रीना के किसी अन्य व्यक्ति (देवेंद्र) के साथ संबंधों का विरोध किया, तो रीना ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शहजाद की हत्या कर उसे हादसे का रूप दिया गया। काफी अरसे तक पुलिस और उच्च अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद, जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने साक्ष्यों और आखिरी बार आरोपियों के साथ देखे जाने के आधार पर थाना इसराना पुलिस को हत्या और साक्ष्य मिटाने के तहत मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें