मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर में युवक की हत्या का आराेपी चाचा गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर में युवक की हत्या का आराेपी चाचा गिरफ्तार

यमुनानगर,। यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र में हुए हत्या के मामलेे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस चौकी हमीदा की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक मेहंदी हसन के चाचा कुरबान अली को हिरासत में लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुराना हमीदा निवासी जब्बार हसन की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में कहा गया कि परिवार के सदस्यों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुरबान अली और उसके परिजन मेहंदी हसन के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, घटना की रात मेहंदी हसन पारिवारिक बैठक स्थल पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और कहासुनी शुरू हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत कराई, लेकिन कुछ समय बाद जब मेहंदी हसन घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मुख्य आरोपी कुरबान अली को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी मृतक का चाचा है। जांच अधिकारी के अनुसार, रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें