मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

मुंशी की गोली मारकर हत्­या, जाते-जाते नक्­सलियों ने एक ट्रैक्टर को भी बम से उड़ा दिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में पुल निर्माण करा रही कंपनी के मुंशी विक्की गुप्ता की नक्­सलियों ने मंगलवार की रात गोली मार हत्­या कर दी। विक्की को कार्य स्थल से 20 मीटर की दूरी में ले जाकर गोली मार दी। उसकी घटनास्­थल पर ही मौत हो गई। नक्­सलियों ने घटना स्थल पर पत्थर में लपेट कर पर्चा छोड़ा है। जाते-जाते नक्­सलियों ने एक ट्रैक्टर को भी बम से उड़ा दिया, जिसकी आवाज से पूरा पेशरार क्षेत्र दहल गया। बताया जाता है कि पेशरार थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ओनेगड़ा नदी पर ढ़ाई करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 17 नवंबर की शाम करीब छह बजे वहां पर पहुंच कर नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे पोकलेन और एक ट्रैक्टर को फूंक दिया था। इसके बाद से कंस्ट्रक्­शन कंपनी के मुंशी विक्­की गुप्­ता लापता थे। घटना स्थल पर उनकी स्कूटी खड़ी पड़ी थी। उनका मोबाइल भी बंद था। नक्सलियों के भय से ऑपरेटर समेत तीन लोग जान बचाकर जंगल और गांव की ओर भाग गए थे। विक्­की संवेदक विकास गुप्ता का फुफेरा भाई था। वह नगरउंटारी का रहने वाला बताया जा रहा है। पिछले वर्ष भी सड़क निर्माण कार्य करा रहे तीन लोगों को नक्सलियों ने जमकर पीटा था। उस वक्­त मुंशी विक्की गुप्­ता का हाथ पैर तोड़ दिया था। सूत्रों की मानें तो इस बार उग्रवादियों ने किसी प्रकार की चेतावनी नहीं दी और सीधे कार्रवाई करते हुए हत्या कर दी और सीधे पोकलेन मशीन व ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें