मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में बुधवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नगरपालिका अध्यक्ष पद पर सुषमा डिमरी समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में वोट अपील की। इस मौके पर उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हर नागरिक को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जब भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार निकाय क्षेत्रों में बनेगी तो क्षेत्र में विकास की गति तीन गुना तेज हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हजारों करोड़ रुपये की लागत से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे 23 जनवरी को भाजपा के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालकर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।धामी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां भाजपा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है, वहीं कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस ने हमेशा विरोध की राजनीति की है और जब भी भाजपा ने राष्ट्र के हित में कुछ किया है, कांग्रेस ने सिर्फ विरोध किया है। भाजपा ने हमेशा विकास और सुशासन के रास्ते पर काम किया, जबकि कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि गलती से जीत गई तो उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तपोवन में जियोथर्मल प्लांट स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है, जिससे ज्योतिर्मठ और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, शीतकालीन यात्रा के शुरू होने से चारधाम यात्रा मार्ग पर रहने वाले लोगों को साल भर रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भाजपा का लक्ष्य प्रदेश के हर नागरिक को विकास के समान अवसर देना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें