मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

नगर आयुक्त ने शिवगंगा स्थित श्मशान घाट का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। देवघर नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल सहित आलाधिकारी एवं पार्षद शैलजा देवी ने रविवार को शिवगंगा स्थित श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण के लिए घाट का स्थलीय निरीक्षण किया । नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान काम कर रही कंपनी के अधिकारी को मानक प्रक्रिया के अनुसार तीव्र गति से काम करने का निर्दश दिया। वहीं इस दौरान मार्बल बिछाने का आदेश,पोखरा के चारो किनारे ऊंचा करके प्लेटफार्म बनाने तथा सभी पोलों पर लाइट लगाने का आदेश दिया गया।कंपनी के द्वारा जितना भी बैठकी बना हुआ है सभी पर मार्बल बिछाने का आदेश नगर निगम के बिजली सह प्रभारी श्री कुणाल को दिया गया।और निर्देश दिया कि सारा लाइट जल्द से जल्द ठीक करें। वही मौके पर अधिकारियों ने श्मशान घाट पर प्रतिदिन आने वाले शवों के संबंध में उपस्थित लोगों से जानकारी ली। शवों के दाह संस्कार के लिए घाट पर नहाने का चबूतरा को कम से कम एक फीट और उंचा करने की बात कही गयी है। जिससे एक ही समय उनका दाह संस्कार किया जा सके। श्मशान घाट पर विशेष साफ-सफाई रखी जाए। मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र लाल, रविंदर पांडे, एसडीओ वैदेही शरण ,जेई मुकुल कुमार ,सफाई प्रभारी श्याम सुंदर के अलावे विभागीय सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें