मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर और बहादुरगढ़ में भारी बारिश से जलभराव, मुंगेशपुर ड्रेन टूटने से कॉलोनियों में पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झज्जर और बहादुरगढ़ में भारी बारिश से जलभराव, मुंगेशपुर ड्रेन टूटने से कॉलोनियों में पानी

झज्जर। झज्जर और बहादुरगढ़ में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। बहादुरगढ़ के मुंगेशपुर ड्रेन टूटने से 30 हजार से अधिक आबादी वाली कॉलोनियों में पानी भर गया। एसडीआरएफ ने मिट्टी की बोरियों से ड्रेन की अस्थायी मरम्मत की।उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार सुबह बहादुरगढ़ के पास मुंगेशपुर ड्रेन सहित निकासी के दूसरे इंतजामों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मंगलवार सुबह आठ से बुधवार सुबह आठ बजे तक की 24 घंटे की समयावधि में झज्जर तहसील में 59 मिलीमीटर, बहादुरगढ़ में 27, सालहावास में 16, बादली में 15, मातनहेल 15 और बेरी तहसील में पांच मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। झज्जर और बहादुरगढ़ में अधिक बारिश होने से हालत बिगड़ गए। जबकि बहादुरगढ़ में वेस्ट जुआं ड्रेन ओवरफ्लो होने, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पास मुंगेशपुर ड्रेन टूटने से और छोटू राम नगर के निकट स्थित एसटीपी ओवरफ्लो होने से स्थिति गंभीर बन गई। छोटू राम नगर, धर्म विहार, विवेकानंद नगर और बिहारी कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी भर गया। निजामपुर रोड की बस्तियों में पानी आ गया। ड्रेन टूटने की जानकारी मिलते ही लाइन पार थाना पुलिस व एसडीएम नसीब कुमार मौके पर पहुंचे। ड्रेन से पानी का बहाव बहुत तेज हो गया तो एसडीआरएफ की टीम बुलानी पड़ी। यहां बचाव कर्मियों ने मिट्टी से भरी प्लास्टिक की बोरियां लगाकर टूटी हुई ड्रेन की अस्थायी रूप से मरम्मत की। ड्रेन की मरम्मत करने में बचाव कर्मियों को कई घंटे का समय लगा।नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी के प्रतिनिधि के तौर पर रमेश राठी, परिषद के अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें