मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

मुनानगर:हेरोइन के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुनानगर:हेरोइन के साथ ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

यमुनानगर, । यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 51 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से ई-रिक्शा चालक है। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। अब उससे पूछताछ कर नशा आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अनिल कुमार ने सोमवार को बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि जगाधरी वर्कशॉप रोड स्थित गुरु तेग बहादुर गली क्षेत्र में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की बिक्री के उद्देश्य से मौजूद है। सूचना के आधार पर एएसआई कर्मबीर के नेतृत्व में गठित पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 51 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान पुराना हमीदा खड्डा कॉलोनी निवासी अब्दुल जब्बार के रूप में हुई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके विरुद्ध पहले भी अवैध शराब से संबंधित एक आपराधिक मामला दर्ज है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वयं नशे का सेवन करता है और पिछले लगभग दो माह से हेरोइन की अवैध बिक्री में संलिप्त था। वह सहारनपुर से ई-रिक्शा लेकर यमुनानगर में चलाता था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी मादक पदार्थ किस स्रोत से प्राप्त करता था और किन लोगों तक इसकी आपूर्ति की जाती थी। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें