मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मंत्री ने बहुद्देशीय शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदान के लिए जागरुकता पर दिया जाेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को किशन नगर चौक स्थित आत्माराम धर्मशाला में आयोजित बहुउदेशीय शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान भी किया।इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्तदान-जीवनदान है। हमारे जीवन और शरीर के संचालन में रक्त की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड से कई लोगों को लाभ मिलता है। आज जिस प्रकार घटनाएं हो रही है, ऐसे में यह एक बहुत बड़ा माध्यम है।मंत्री गणेश जोशी ने रक्तदान को लेकर समाज में जागरुकता लाने और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब रक्तदान का महत्व लोग समझेंगे, तभी नियमित रूप से रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या बढ़ेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, निर्वतमान पार्षद नंदनी शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संदीप बिट्टू, राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें