मुक्ति संस्था ने किया 19 पार्थिव शव का सामूहिक अंतिम संस्कार
रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को 19 पार्थिव शवों को जुमार नदी के तट पर सभी रीति रिवाजों के अनुसार, सर्व धर्म प्रार्थना कर सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। संस्था द्वारा जुमार नदी के तट पर चिता सजायी गयी। फिर रीमस से शवों को लाकर चिता पर सजाया गया और संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि प्रदान की। इस कार्यक्रम में नगर निगम और रीमस के कर्मचारियो का सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही निगम द्वारा ट्रैक्टर, लकड़ी और किरासन तेल की व्यवस्था की गयी थी। प्रवीण लोहिया ने बताया कि आज मिला कर कुल 988 शवों का अब तक मुक्ति संस्था द्वारा अंतिम संस्कार किया जा चुका है। इस अवसर पर संस्था के अमित किशोर, सौरव बथवाल, संदीप पपनेजा, सुनील अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





