मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

हरियाणा : कैथल में रोडवेज बस और पिकअप की टक्कर, चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : रामानुजगंज में छत्तीसगढ़ का पहला गौ मुक्ति धाम

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल हैं।

यह भीषण सड़क हादसा कैथल में नेशनल हाइवे-152 पर क्योड़क गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस और पिकअप की टक्कर के कारण हुआ।

पुलिस के अनुसार, पिकअप में सात लोग सवार थे, जो पेहवा गुरुद्वारे में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

अन्य घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

इससे पहले, बुधवार को हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक पिकअप और कैंटर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी।

यह हादसा बहादुरगढ़ में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुआ था, जिसमें प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 33 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष शामिल थे।

यह हादसा उस समय हुआ था जब एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरी एक पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप गाड़ी का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कैंटर के भी सामने वाले हिस्से के शीशे टूट गए। इस टक्कर में पिकअप सवार करीब 37 मजदूरों में से अधिकांश घायल हो गए।

सभी प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अमन नगर से हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित घोड़ाकैमला गांव की ओर फसल कटाई के लिए जा रहे थे, जिसमें कुछ लोग सीतापुर के रहने वाले भी थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें