मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

सर्प दंश से बाड़ी निचकेल पंचायत की मुखिया की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। अड़की प्रखंड

की बाड़ी निचकेल पंचायत की मुखिया मरियम पूर्ति की मौत सर्प दंश सें हो गई। जानकारी

के अनुसार मरियम पूर्ति और उसके पति बुधवार को सुबह पांच बजे मच्छरदानी लगाकर सो रहे

थे। अचानक मुखिया के पति के पैर में किसी चीज के रेंगने का अहसास हुआ, तब उसने अपने

पैरों को झिटक दिया, तो एक जहरीला सांप मच्छरदानी के पास नजर आया।

मच्छरदानी से सांप

को बाहर करने के बाद उसने मुखिया मरियम पूर्ति को जगाया और पूछा कि क्या सांप ने उसे

काटा है? मरियम ने बताया कि उसे किसी सांप ने नहीं काटा है। कुछ देर बाद मुखिया का

पति काम करने अपने खेत पर चला गया। दोपहर में अचानक मुखिया मरियम पूर्ति की मौत हो

गई। मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को सुबह अड़की थाना की पुलिस ने बाड़ीनिचकेल गांव

जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने

के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है कि मुखिया की मौत सर्पदंश से हुई है अथवा किसी

अन्य कारण से। एक चिकित्सक ने कहा कि हार्ट अटैक से भी मौत हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें