मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है सरकार : सरोज राठी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झज्जर: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही है सरकार : सरोज राठी

झज्जर। बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कर्मबीर राठी के कार्यालय में आयोजित सभा में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता-अखंडता के लिए बलिदान दे दिया।सरोज राठी ने कहा कि भाजपा के करोड़ों सदस्य आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्र हित की भावना का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष सरोज राठी व कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सदैव राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। एक राष्ट्र दो विधान एक राष्ट्र दो झंडे के खिलाफ थे। एक देश-एक कानून के समर्थक थे। सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब एक हैं की भावना के प्रबल संवाहक थे।पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मखर्जी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सत्ता को सेवा मानकर अंत्योदय की भावना को धरातल पर साकार करते हुए समाज की अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। पार्षद राजेश तंवर, भरत सिंह, सतीश शर्मा, रमेश कुमार, लीला देसवाल, संदीप सैनी, मनमोहित गुप्ता, सुमित बराही, प्रभु सिंह ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया।-------------------------------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें