मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के दशम फॉल में डूबे पटना के एमआर की तलाश कर रही एनडीआरएफ की टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी रांची के दशम फॉल में गुरुवार शाम नहाने के दौरान

पटना का रहने वाला एक एमआर डूब गया। एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर

उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन अबतक सफलता नहीं मिली है।

बताया गया है

कि मेडिकल कंपनी में काम करने वाला एमआर विनीत कुमार पटना का रहने वाला था।

वह दो दोस्तों और ड्राइवर के साथ काम के सिलसिले में जमशेदपुर आया हुआ था।

यहां काम पूरा होने के बाद उन लोगों ने दशम फॉल घूमने का मन बनाया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कार में चार युवक गुरुवार की शाम दशम फॉल

पहुंचे थे। शाम के समय मे फॉल बंद हो जाता है। इस वजह से फॉल की तरफ जा रहे

युवकों को स्थानीय लोगों ने अंदर जाने से मना किया लेकिन सभी फॉल के अंदर

चले गए। एक घंटे बाद ही दो युवक चिल्लाने लगे। पता चला कि एक यूवक डूब गया

है। स्थानीय लोगों ने उसकी पानी में तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

बुंडू

डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि पटना का रहने वाला एमआर विनीत कुमार फॉल

में डूब गया है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर उसको तलाश रहे हैं। उसके

परिवार के लोगों को घटना की जानकारी फोन से दी गई है। विनीत के दोनों एमआर

दोस्तों और कार चालक को थाने में ही रखा गया है। दोनों ने पुलिस को बताया

कि नहाने के दौरान विनीत का पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें