मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद निशिकांत ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाया हमला करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सांसद निशिकांत ने झामुमो कार्यकर्ताओं पर लगाया हमला करने का आरोप

रांची। गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो पर भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला करने का आरोप लगाया है। सांसद ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट कर कहा है कि देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा सीट पर परिणाम आने के बाद जेएमएम कार्यकर्ता रैली निकालकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच रैली में मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं के जरिये मधुपुर के मदनकट्टा स्थित संजय गुप्ता नाम के भाजपा कार्यकर्ता के घर पर हमला किया गया।घटना को लेकर मधुपुर के भाजपा प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह ने कहा कि जिस तरह से 24 नवंबर को जश्न मनाने के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता के घर पर हंगामा किया, यह निंदनीय है। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायक हफीजुल हसन और उनके कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता संजय गुप्ता के घर पर हमला किया और उनके घर पर लगे भाजपा के झंडे को तोड़ने का प्रयास किया।गंगा नारायण सिंह ने कहा कि हफीजुल हसन अपनी ताकत और बल का इस्तेमाल करके मधुपुर की जनता को परेशान करना चाह रहे हैं। जिस तरह से यह घटना हुई है, इससे स्पष्ट पता चल रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन्हें तंग करने का प्रयास किया जा रहा है।इस मामले में करौ थाना के प्रभारी अमर कुमार ने कहा कि थोड़ी देर के लिए माहौल खराब जरूर हुई थी, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए सड़क भी जाम कर दिया गया था। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर शांत कराया गया।झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि निशिकांत दुबे के द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार हैं। वह सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह की बातों को लिखते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें