मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आज महिदपुर में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मप्रः राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आज महिदपुर में

- मुख्यमंत्री चौहान होंगे मुख्य अतिथि, सभी जिला मुख्यालय पर भी होंगे कार्यक्रम

भोपाल, 23 फरवरी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम आज (गुरुवार को) उज्जैन जिले के महिदपुर विकासखंड में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान स्वरोजगार प्रारंभ करने वाले युवाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्रों का प्रतीकात्मक रूप से वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री चौहान का दोपहर 1.00 बजे महिदपुर आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है।

एमएसएमई विभाग के सचिव पी. नरहरि ने बताया कि उज्जैन में होने वाले राज्यस्तरीय समारोह के साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम से ही हरदा, अशोक नगर, कटनी और निवाड़ी जिले के एक-एक हितग्राही से वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मीडिया के सभी प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण भी होगा।

जिला मुख्यालयों में होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुये हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति वितरण पत्र जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जाएंगे। जिलों में होने वाले आयोजन की रूपरेखा जिला कलेक्टर के निर्देशन में निर्धारित कर कार्यक्रम सम्पादित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी तथा जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें