मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण विकास मंत्री से मिले सांसद, की क्षेत्र के विकास की चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा ने पाकुड़ परिसदन में राज्य के ग्रामीण विकास व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम से मुलाक़ात की। सांसद हांसदा ने मंत्री जी को क्षेत्र की बिजली,पानी, सड़क, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।साथ ही सांसद ने बाहर के राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों को यहां पर काम उपलब्ध कराने पर बल दिया। पाकुड़ और साहिबगंज जिला में बिजली की वर्तमान स्थिति से मंत्री महोदय को अवगत कराते हुए इसमें सुधार करने का आग्रह किया। लोकसभा क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की शीघ्र मरम्मती हेतु आग्रह करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव समद अली, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, अम्लान कुसुम सिन्हा आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें