सांसद ने किया श्मशान घाट का निरीक्षण
रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को हटिया श्मशान घाट का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि बरसात के दिनों में यहां पर लोगों को अंतिम संस्कार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिरसा चौक से लेकर तुपूदाना तक के सभी लोग इसी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। सांसद सेठ ने श्मशान घाट की जर्जर स्थिति को देखते हुए कहा कि इसका जल्द ही जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर दाह संस्कार के लिए एक नया शेड का निर्माण शव जलाने के लिए दो चूल्हे का निर्माण एवं पूरे श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण का कार्य मलेह मास के बाद इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, हटिया मंडल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, प्रवीण लोहिया, पंकज वर्मा, टुन्नू उपाध्याय, अरुण पांडेय उपस्थित थे।





