मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर:चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यमुनानगर:चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

यमुनानगर यमुनानगर के जगाधरी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना सरस्वती स्कूल के सामने हुई, जहां वाहन के इंजन हिस्से से धुआं उठते ही कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।जानकारी के मुताबिक, जगाधरी निवासी चालक किसी कार्य से छछरौली की ओर जा रहा था। सरस्वती स्कूल के समीप पहुंचते ही वाहन से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। चालक ने प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय लोगों ने समीप स्थित विद्यालय से पानी लाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, हालांकि समय रहते सहायता नहीं पहुंच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें