मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन तेज

टिहरी। नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना और क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि टिहरी के लोगों ने बांध निर्माण के लिए बहुत बड़ी कुर्बानी दी है। लेकिन सरकार टिहरी के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं कर रही है।

वीरवार को भी समिति के संयोजक डॉ. राकेश भूषण गोदियाल के नेतृत्व में गणेश चौक बौराड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जीतराम भट्ट, लखवीर चौहान, नवीन सेमवाल, राहुल बुटोला, पर्वत कुमाईं, संतोष आर्य, देवांक चमोली, अंकुश, अमित रतूड़ी, सतीश चमोली, गंगा भगत नेगी आदि 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने धरना देते हुए सरकार पर टिहरी की उपेक्षा का आरोप लगाया।

कहा कि सरकार राज्य बनने के बाद करीब 7-8 जिलों में मेडिकल कॉलेज बना दिए हैं। लेकिन टिहरी में मेडिकल कॉलेज दो-दो मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद भी नहीं बना है। इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, महीपाल नेगी, कमल सिंह महर, प्रीति चौहान, डॉ. यूएस नेगी, किशोरी लाल चमोली, सीपी डबराल, जगजीत नेगी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें