मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तराखंड मुक्त विवि एवं श्रीदेव सुमन विवि के मध्य हुआ एमओयू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हल्द्वानी,। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय एवं श्रीदेव सुमन

विश्वविद्यालय के बीच अकादमिक और शोध के क्षेत्र में मिलकर काम करने को

लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य यह

सयुंक्त करार हुआ है। सयुंक्त करार पर मुक्त विश्वविद्यालय की तरफ से

कुलसचिव प्रो. संजय सिंह खत्री तथा श्रीदेव सुमन की ओर से कुलसचिव दिनेश

चंद्रा ने हस्ताक्षर किये।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के

कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अकादमिक और

शोध गतिविधियों में गुणवत्ता और इन्हें प्रोत्साहन देने के लिए दूसरे

संस्थानों से अनुबंध किये जाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा

और शोध में सुधार लाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय लगातार अन्य

संस्थानों से अनुबंध कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ राज्य के अन्य

शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और मुक्त विश्वविद्यालय के

शिक्षार्थियों को मिलेगा।

इस अवसर पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. एनके जोशी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अकादमिक

निदेशक प्रो. पीडी पंत तथा शोध निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डेय मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें