मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के उद्देश्य से राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन रामगढ़ के साथ किया गया एमओयू पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

■ राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित "वन मोर ब्रेथ" कार्यक्रम के तहत किया गया है एमओयू पर हस्ताक्षर*

■ रामगढ़ जिले में की जाएगी 50 आइसोलेशन बेड तथा 50 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था

■ राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित "वन मोर कार्यक्रम" के तहत जिला प्रशासन रामगढ़ को उपलब्ध कराए गए 32 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को उपायुक्त संदीप सिंह की उपस्थिति में जिला प्रशासन रामगढ़ की ओर से उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित "वन मोर ब्रेथ" कार्यक्रम के तहत किया गया है एमओयू पर हस्ताक्षर। जिसके उपरांत रामगढ़ जिले में स्थित सीसीएल अस्पताल नईसराय रामगढ़ एवं सदर अस्पताल रामगढ़ को मिलाकर 50 आइसोलेशन बेड एवं 50 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जाएगी, जिन पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेडसाइड टेबल, मल्टीपैरामॉनिटर, नन इनवेसिव वेंटिलेटर सहित अन्य आधुनिक सेवाएं उपलब्ध होंगी।

इसके साथ है शनिवार को राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा उपायुक्त संदीप सिंह को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने के उद्देश्य से 20 ड्यूल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 12 सिंगल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराये गए। इसके साथ ही राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट के प्रतिनिधियों द्वारा उपायुक्त संदीप सिंह को जानकारी दी गई कि आने वाले समय में उनके द्वारा अन्य स्वास्थ्य उपकरण भी जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बेहतरीन कार्य के लिए उपायुक्त संदीप सिंह एवं उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला प्रशासन रामगढ़ की ओर से राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा श्री विशाल कुमार, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र, डीएमएफटी टीम लीड जाहिद अख्तर शेख, राउंड टेबल इंडिया ट्रस्ट की ओर से राहुल सिंघानिया, शुभम साबू, अनिरुद्ध बुधिया, अविनाश जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें