मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

आईआईटी रुड़की व हेस्को ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईआईटी रुड़की व हेस्को ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

हरिद्वार।आईआईटी रुड़की ने हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (एचईएससीओ), देहरादून के साथ एक रणनीतिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और हिमालयी क्षेत्रों में सतत विकास एवं नवाचार को संयुक्त रूप से बढ़ावा देना है।आज आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत और एचईएससीओ के विशेष सलाहकार और अमेरिकी रक्षा विभाग, पेंटागन के विशेष सलाहकार प्रोफेसर कोरी ग्लिकमैन की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर औपचारिक रूप से आईआईटी रुड़की के कुलशासक (प्रायोजित अनुसंधान एवं औद्योगिक परामर्श) प्रोफेसर अक्षय द्विवेदी और हेस्को के संस्थापक पद्म भूषण पुरस्कार विजेता डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने हस्ताक्षर किए। समारोह में मौजूद अन्य व्यक्तियों में अकादमिक मामलों के कुलशासक प्रोफेसर नवीन के नवानी, जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर आशीष पांडे और हेस्को के प्रतिनिधि डॉ. शिवम जोशी, सुश्री पारुल नेगी और ज्योति परमार शामिल थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें