मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, महिला सहित दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। नेशनल हाईवे 98 डालटनगंज- औरंगाबाद मुख्य पथ फोरलेन पर बुधवार की रात कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोग की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक में आग लग गई। आग की लपटे कार को भी चपेट में लेने वाली थी। उसके पहले ही स्थानीय और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने आग बुझा दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा। दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हुए हैं। सभी को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भेजा गया है। मृतकों में कार सवार महिला गिरिडीह की रहने वाली प्रभा कुमारी शर्मा बताई गई है, जबकि बाइक पर सवार युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदेया के रहने वाले कलिंद्र उरांव की मौत हो गयी।बताया जाता है कि कार औरंगाबाद की ओर से डालटनगंज की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार करमाचराई सड़क की ओर से आकर बैरियाडीह मोड नेशनल हाईवे पर चढ़े थे। बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि कार में सवार लोगों की संख्या पांच थी। अचानक बाइक के सामने आ जाने के कारण कार से उसकी जोरदार टक्कर हुई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद बाइक और कार फोरलेन सड़क की दूसरी ओर रॉन्ग साइड जाकर पलटी खा गए। कार तीन से चार बार पलटी खाई, जबकि बाइक में आग लग गई। इसी क्रम में आसपास के लोग और वाहन सवारों ने आग बुझाई। साथ ही कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक में लगी आग से कार में भी आग लगने की संभावना बन गई थी। थोड़ी देर होने पर कार जलने लगती और उसमें सवार लोगों के जिंदा जलने की संभावना थी।कार सवार एक युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि बाइक सवार तीन युवक जख्मी बताए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस वाहनों को जब्त कर ली है और छानबीन शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें