मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा में बहे मां-बेटा, बेटा सुरक्षित, मां लापता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा में बहे मां-बेटा, बेटा सुरक्षित, मां लापता

देहरादून। ऋषिकेश के नाव घाट पर एक मां-बेटा गंगा नदी की तेज धारा में बह गए। बेटा एक पत्थर पर अटक कर सुरक्षित बच गया लेकिन उसकी मां का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ तलाश में जुटी है।थाना लक्ष्मणझूला को सुबह इसकी सूचना मिली। एसडीआरएफ ढालवाला टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। खोजबीन के दौरान युवक स्वस्तिक अपार्टमेंट, गोविंदपुरी सिटी सेंटर, ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय यश श्रीधर पानी में बहकर जानकी सेतु के समीप पत्थरों में फंस रुक गया। जहां से वह सुरक्षित बाहर आ गया। उसकी माता बीना श्रीधर (उम्र लगभग 50 वर्ष, पत्नी महेश श्रीधर) गंगा नदी के तेज बहाव में बह गईं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। एसडीआरएफ टीम नदी के अत्यधिक प्रवाह को देखते हुए पशुलोक बैराज से लेकर भीमगोड़ा बैराज तक गहन सर्च ऑपरेशन चला रही है। खबर लिखे जाने तक लापता महिला का कोई पता नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें