पाैधाराेपण में सहयाेग करेगी नंबरदार एसोसिएशन
यमुनानगर, । हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन की ओर से तहसील रादौर के परिसर
में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधान नैब सिंह ने
की। रविवार को हुई इस बैठक में सभी नंबरदारों ने निर्णय लिया कि वर्षा ऋतु
के दौरान सभी अपने-अपने गांवों में अधिक से अधिक पौधरोपण का वातावरण हरा
भरा रखने में अपना पूरा सहयोग करेंगे।
वहीं जनकल्याणकारी योजनाओं
की पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। जिससे अधिक से अधिक लोग
योजनाओं का लाभ उठा सके। वर्षा का पानी अपने आसपास कही भी जमा नहीं होने
देंगे। गांवों में सफाई व्यवस्था का पूरा ख्याल रखे। भाईचारे व आपसी मेल को
बढ़ावा दे।
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता शिवकुमार
संधाला ने बताया कि नंबरदार एक सभ्यता व प्रतीकता का सम्मानित पद है। जिसे
सभी को संभाल कर रखना है। हमारे पूर्वजो ने हमे एक संस्कृति सभ्यता सौंपी
है। हमें उसी सभ्यता को आने वाली पीढ़ी उसी प्रकार सौंपने का कार्य करे और
जातपात से ऊपर उठकर भाईचारे का संदेश दे। सभी आने वाले त्योहारों को
मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। उन्होंने कहा कि सभी नंबरदारों ने
सरकार से मांग की है कि 2021 का पत्र वापिस लिया जाये। नंबरदारों व सरबरहा
नंबरदारों की नियुक्तियां की जाये। महंगाई तौर पर सभी सम्मानित जन
प्रतिनिधियों की तरह उनका भी मानदेय बढ़ाया जाये।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नंबरदार मौजूद रहे।





