मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

रांची। झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही आज सुबह 11.07 बजे शुरू हुई। कार्रवाई शुरू होते ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और फिर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुजी (शिबू सोरेन) के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गुरूजी का निधन हम सभी राज्यवासियों के लिए बेहद दुःखद है। गुरुजी झारखंड के पुरोधा थे। उन्होंने हमेशा वंचितों, पीड़ितों और आदिवासियों की आवाज को बुलंद किया। उनका निधन झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से हम सभी बहुत दुखी हैं। गुरुजी की यादें, उनकी प्रेरणा और उनका आंदोलन अब हम लोगों के साथ रहेगा।

उल्लेखनीय है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हो गया। उनके निधन के बाद झारखंड सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें