मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मानसून की बारिश से उत्तराखंड में तबाही, रुद्रप्रयाग में फटा बादल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून। मानसून की बारिश शुरुआत में ही उत्तराखंड में तबाही मचा रही है। रुद्रप्रयाग में बुधवार को बादल फटा। रुमसी देवीदार तोक में बादल फटने से स्कूल का रास्ता और कुछ खेतों में मलबा आ गया। यहां तक कि पैदल मार्ग भी बह गया।रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ ब्लाक अंतर्गत सीमांत गांव रुमसी के प्रधान रुमसी ने आपदा कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीन भट्ट एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तथा राजस्व उप निरीक्षक घटना स्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने घटनास्थल पर पाया कि देवधार में जूनियर हाईस्कूल का रास्ता एवं कृषि भूमि का आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। किसी प्रकार से कोई जान-माल, जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुई है।घटनास्थल पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती ने आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई कृषि भूमि एवं जूनियर हाईस्कूल के रास्ते का आंगणन प्रस्ताव आपदा प्रबंधन के तहत तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जूनियर हाईस्कूल के रास्ते से मलबे को हटाने के भी निर्देश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें