मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मनी लॉन्ड्रिंग: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार समेत पांच आरोपित कोर्ट में पेश, सुनवाई 27 सितंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपित कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार समेत पांच आरोपित बुधवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। स्पेशल जज विकास धूल ने इस मामले पर अगली सुनवाई 27 सितंबर को करने का आदेश दिया।बुधवार को सुनवाई के दौरान आरोपितों डीके शिवकुमार और सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें ईडी की ओर से सभी दस्तावेज मिल चुके हैं। तीन आरोपितों सचिन नारायण, आंजनेय हनुमंतैया और राजेन्द्र एन ने दस्तावेजों की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। कोर्ट ने ईडी को तीनों आरोपितों की याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।दो अगस्त को कोर्ट ने इस मामले के चार आरोपितों को जमानत दी थी। कोर्ट ने जिन आरोपितों को जमानत दी थी, उनमें सचिन नारायण, सुनील कुमार शर्मा, आंजनेय हनुमंतैया और राजेन्द्र एन शामिल हैं। इस मामले में डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही जमानत दे चुका है। 31 मई को कोर्ट ने डीके शिवकुमार समेत पांच आरोपितों के खिलाफ ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। ईडी ने सभी आरोपितों के खिलाफ 26 मई को चार्जशीट दाखिल की थी।डीके शिवकुमार को 3 सितंबर, 2019 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 23 अक्टूबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने डीके शिवकुमार को 25 लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। डीके शिवकुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत को ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने 15 नवंबर, 2019 को ईडी की याचिका को खारिज कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें