मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:38 · नई दिल्ली संस्करण

मोहाली मर्डर केस: आज पटियाला में होगा डिंपल का अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोहाली मर्डर केस: आज पटियाला में होगा डिंपल का अंतिम संस्कार

मोहाली। मोहाली के एक निजी कार्यालय में महिला कर्मचारी डिंपल की चाकू मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, घटना के बाद पटियाला स्थित मृतका के घर में शोक और आक्रोश का माहौल है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को डिंपल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मृतका की पहचान पटियाला के तोपखाना मोड़ क्षेत्र निवासी डिंपल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह करीब 28 से 29 वर्ष की थी और पिछले लगभग तीन वर्षों से मोहाली में नौकरी कर रही थी।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी हरजिंदर मान ने कंपनी में अपनी सीट पर बैठी डिंपल पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवती पर करीब 25 से 30 बार चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद पर भी 10 से 15 बार वार कर आत्महत्या की कोशिश की।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तकनीकी प्रमाणों के आधार पर की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने शाम करीब 7 बजे शिफ्ट बदलने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और स्थानीय लोग डिंपल के परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि डिंपल बेहद शांत स्वभाव की थी और अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी।

परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि डिंपल का हरजिंदर मान के साथ किसी प्रकार का संबंध या दोस्ती थी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पहले इसकी जानकारी होती तो दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाता।

परिजनों ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, डिंपल के अंतिम संस्कार की तैयारियां पटियाला में की जा रही हैं और परिवार न्याय की मांग कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें